रांची के कई इलाकों में कल बिजली आपूर्ति बाधित… जानें प्रभावित क्षेत्र

Power Supply Disrupted : रांची में कल यानी शनिवार को कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती आरडीएसएस (Revamped Distribution Sector Scheme) के तहत हो रहे कामों के कारण की जाएगी।

बिजली विभाग ने बताया कि कोकर डिवीजन और रांची पूर्वी डिवीजन के कुछ फीडरों में मरम्मत, तार बदलने और नए पोल लगाने का काम किया जाएगा।

RMCH सब डिवीजन में प्रभावित इलाके

कोकर डिवीजन के RMCH सब डिवीजन में पानी टंकी पावर हाउस से जुड़े बड़गाईं और न्यू मोराबादी फीडर प्रभावित होंगे। इन फीडरों के चलते कृष्णा पुरी कॉलोनी, हरिहर सिंह रोड, प्रगतिशील कॉलोनी और महावीर नगर सहित आसपास के क्षेत्र सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिना बिजली रहेंगे। विभाग ने बताया कि इस दौरान एलटी के नंगे तार को कवर केबल में बदलने और नए पोल लगाए जाएंगे।

ओरमांझी सब डिवीजन में भी कटौती

रांची पूर्वी डिवीजन के ओरमांझी सब डिवीजन में भी बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। ओरमांझी-1, ओरमांझी-2 और बूटी फीडर में तार बदलने का काम किया जाएगा।

इस कारण इरबा बाजार टांड़ और इरबा क्षेत्र में सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। वहीं, शिवाजी नगर और बूटी इलाके में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

बिजली विभाग ने नागरिकों से सहयोग की अपील की है और कहा कि कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img