Ranchi : अगर आप आज रांची में हैं, तो थोड़ा अलर्ट रहिए। शहर के कई इलाकों में आज यानी मंगलवार को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहने वाली है। अलग-अलग सबस्टेशनों और पावर हाउस के मेंटेनेंस की वजह से दिनभर अलग-अलग समय पर बिजली कटेगी।
कोकर सबस्टेशन रहेगा बंद
मिली जानकारी के अनुसार कोकर सबस्टेशन सुबह 10:30 बजे से लेकर शाम 4:30 बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान चुटिया, लीची बगान, लोवाडीह, नामकुम और आसपास के इलाकों में बिजली नहीं रहेगी। लोगों को इस दौरान खासकर पानी, मोबाइल चार्जिंग और जरूरी काम पहले से निपटा लेने की सलाह दी गई है।
RMCH पावर हाउस भी रहेगा प्रभावित
बिजली कटौती का असर RMCH पावर हाउस पर भी पड़ेगा। इसके अलावा हरिहर सिंह रोड, SBI टावर और आसपास के इलाकों में भी सप्लाई बाधित रहेगी। इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को कुछ घंटों तक बिजली नहीं मिलेगी।
ओरमांझी में दो घंटे की कटौती
ओरमांझी इलाके में भी आज दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक पावर हाउस बंद रहेगा। इस दौरान आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रहेगी। डोरंडा में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी। इसका असर हीनू, बिरसा मोड़, हटिया स्टेशन रोड और आसपास के इलाकों में भी देखने को मिलेगा।

