Ranchi Auto Drivers Protest : राजधानी रांची में ऑटो और टोटो चालकों के बीच नाराज़गी बढ़ती जा रही है। नगर निगम द्वारा विभिन्न स्थानों पर वसूले जा रहे Parking शुल्क और कथित अवैध वसूली के विरोध में चालक अब एकजुट हो गए हैं। इस मुद्दे को लेकर वे आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं।
झारखंड प्रदेश CNG ऑटो चालक महासंघ ने अपनी मांगों को लेकर 8 अप्रैल को धरना देने का ऐलान किया है। इस आंदोलन को रांची जिला Auto चालक यूनियन का भी समर्थन मिला है।
तय कार्यक्रम के अनुसार, दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक नागा बाबा खटाल स्थित लोक भवन के पास चालक इकट्ठा होंगे। इस दौरान शहर में ऑटो सेवा आंशिक रूप से प्रभावित रह सकती है, क्योंकि बड़ी संख्या में चालक धरना में शामिल होंगे।
चालकों की प्रमुख मांगों में Ranchi Municipal Corporation क्षेत्र में कम से कम 5000 नए ऑटो परमिट जारी करना शामिल है। उनका कहना है कि परमिट की कमी के कारण उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है और अवैध वसूली की घटनाएं बढ़ती हैं। यदि पर्याप्त संख्या में परमिट दिए जाएं, तो इन समस्याओं को कम किया जा सकता है।
ऑटो चालकों ने यह भी आरोप लगाया है कि यातायात अधिकारी परमिट वाले वाहनों को बेवजह परेशान करते हैं, जबकि बिना परमिट वाले वाहन खुलेआम चल रहे हैं। इसके अलावा, चालकों ने पार्किंग व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए हैं और ठेका प्रणाली की जगह ग्लोबल टेंडर की मांग की है।

