Ranchi Encroachment Drive : रांची नगर निगम ने शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए आज यानी मंगलवार को बड़ा अभियान चलाया। निगम की Enforcement Team ने Karbala Chowk से बहु बाजार चौक और कचहरी क्षेत्र तक सख्त कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे किए गए कब्जों को हटाया।
इस दौरान सड़क किनारे लगे ठेले, गुमटी और नालियों के ऊपर बनाए गए अवैध अस्थायी ढांचे भी तोड़े गए और बड़ी मात्रा में सामान जब्त किया गया।
कर्बला चौक से बहु बाजार चौक के बीच कार्रवाई में लकड़ी की चौकी, कैरेट, बांस-बल्ली सहित कई सामान जब्त किए गए। वहीं, कचहरी इलाके में सड़क पर कब्जा कर नारियल पानी (दाभ) बेचने वालों को हटाया गया। यहां से भी कैरेट, एक ड्रम, दो लकड़ी की टेबल, एक बेंच, पांच Plastic कुर्सियां और दो आयरन फ्रेम जब्त किए गए।
नगर निगम ने साफ चेतावनी दी है कि दोबारा अतिक्रमण (Encroachment) करने वालों के खिलाफ और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निगम ने बताया कि शहर को व्यवस्थित रखने और ट्रैफिक सुचारू बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

