Ranchi Municipal Corporation : रांची नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए होल्डिंग टैक्स संग्रह अभियान की शुरुआत कर दी है। इस अभियान के तहत शहरवासियों को टैक्स भुगतान पर विशेष छूट दी जा रही है, ताकि लोग समय पर टैक्स जमा करें और नगर के विकास कार्यों को गति मिल सके।
नगर निगम के अनुसार, Withholding Tax पर अधिकतम 10 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। यह छूट उन करदाताओं को मिलेगी जो 30 जून 2026 तक अपना टैक्स एकमुश्त जमा करेंगे।
Tax भुगतान को आसान बनाने के लिए निगम ने ऑनलाइन सुविधा भी उपलब्ध कराई है। Citizen Smart Ranchi App और आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से घर बैठे टैक्स का भुगतान कर सकते हैं। इसके अलावा जन सुविधा केंद्रों और डोर-टू-डोर सेवा के जरिए भी टैक्स जमा करने की व्यवस्था की गई है।
नगर निगम ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों और महिलाओं को अतिरिक्त 5 प्रतिशत छूट दी जाएगी, जिससे उन्हें और राहत मिलेगी।
नगर निगम ने शहरवासियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना होल्डिंग टैक्स जमा करें और दी जा रही छूट का लाभ उठाएं।

