हापुड़ में सड़क हादसा, बस-ट्रक टक्कर में 6 की मौत, 7 घायल

Hapur (Uttar Pradesh) : हापुड़ जिले के धौलाना थाना क्षेत्र में भोरे-भोर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बारातियों से भरी बस और ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 अन्य घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के डासना से बुलंदशहर के गुलावठी गई बारात शादी के बाद लौट रही थी। इसी दौरान कपूरपुर-धौलाना मार्ग पर तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर एक हाइड्रा ट्रक से टकरा गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक पलटकर बस के ऊपर गिर गया। इससे बस में सवार कई लोग मलबे में दब गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए पहुंच गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। कई थानों की पुलिस टीम और अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद रहे। कड़ी मशक्कत के बाद बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।

बस

हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस से अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज रामा मेडिकल कॉलेज, जीएस मेडिकल कॉलेज और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलाना में चल रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, घायलों में कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।

Hot this week

बोकारो पुष्पा हत्याकांड में नया मोड़, 28 पुलिसकर्मियों के निलंबन पर विवाद

Ranchi/Bokaro : पुष्पा कुमारी (18 वर्षीय) हत्याकांड में बड़ा...

रांची के बुंडू में दो शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Ranchi : राजधानी रांची से सटे बुंडू थाना क्षेत्र...

Topics

रांची के बुंडू में दो शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Ranchi : राजधानी रांची से सटे बुंडू थाना क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img