तमाड़ में सड़क हादसा, मुखिया के बेटे की मौत, एक युवक गंभीर

Ranchi : रांची जिले के तमाड़ प्रखंड में एक दर्दनाक सड़क हादसे में जानुमपीढ़ी पंचायत की मुखिया रीना देवी के बेटे नवनीत सिंह मुंडा की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है और परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार नवनीत सिंह मुंडा अपने साथी आरव सिंह मुंडा के साथ बुंडू से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सलगाडीह के पास सड़क के बीच खड़ी टमाटर लदी पिकअप वैन से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

इलाज के दौरान हुई मौत

घटना की सूचना मिलते ही तमाड़ पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, तमाड़ ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने नवनीत को बचाने की कोशिश की, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उनकी मौत हो गई। वहीं, घायल आरव सिंह मुंडा की हालत गंभीर होने पर उन्हें पहले बुंडू ट्रॉमा सेंटर और बाद में बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर किया गया।

Also Read : रांची में जनगणना की तैयारी तेज, इस बार मोबाइल से होगी ‘स्वयं गणना’

Hot this week

झारखंड में मौसम ने ली करवट, बारिश से मिली गर्मी से राहत

Ranchi : झारखंड में मंगलवार से मौसम का मिजाज...

झारखंड में कथित राजकोष घोटाले पर सियासत तेज, CBI जांच की मांग

Ranchi : झारखंड में सामने आए कथित राजकोष घोटाले को...

Topics

झारखंड में मौसम ने ली करवट, बारिश से मिली गर्मी से राहत

Ranchi : झारखंड में मंगलवार से मौसम का मिजाज...

झारखंड में कथित राजकोष घोटाले पर सियासत तेज, CBI जांच की मांग

Ranchi : झारखंड में सामने आए कथित राजकोष घोटाले को...

पीएम मोदी ने हरदोई में किया 594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

Ganga Expressway Inauguration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img