पलामू में नेशनल हाईवे पर सुरक्षा कड़ी, पुलिस ने बनाई विशेष योजना

Palamu : पलामू जिले में यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने नेशनल हाईवे 39 और 98 पर खास व्यवस्था लागू की है। इन दोनों हाईवे पर अब सुरक्षा और निगरानी पहले से अधिक मजबूत कर दी गई है। नेशनल हाईवे 39 रांची से उत्तर प्रदेश की सीमा तक जाता है, जबकि नेशनल हाईवे 98 पलामू से बिहार के औरंगाबाद तक जुड़ा है। इन मार्गों पर बढ़ती आवाजाही को देखते हुए पुलिस ने इन्हें पांच जोन में बांटकर हर जोन में विशेष पेट्रोलिंग टीम तैनात की है।

पुलिस की ये टीमें आधुनिक हथियार और उपकरणों से लैस होंगी। इनका मुख्य काम आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखना और किसी भी घटना पर तुरंत कार्रवाई करना होगा। इसके साथ ही सड़क हादसों में घायल लोगों की मदद भी ये टीमें करेंगी। पलामू की एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि सभी पेट्रोलिंग टीमें आपस में समन्वय बनाकर काम करेंगी। ये टीमें लातेहार, गढ़वा और बिहार के औरंगाबाद तक जाने वाले सीमावर्ती इलाकों में भी सक्रिय रहेंगी।

पुलिस के अनुसार, सुरक्षा बढ़ाने के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं। जनवरी 2026 से मार्च के दूसरे सप्ताह तक जिले में 39 लोगों की सड़क हादसों में मौत हुई है, जिनमें से 20 मौतें नेशनल हाईवे पर हुई हैं। गौरतलब है कि नेशनल हाईवे 39 और 98 के कई हिस्से अब फोर लेन में बदल चुके हैं। पहले इन इलाकों में नक्सलियों का काफी असर था, लेकिन अब स्थिति में सुधार हुआ है और पुलिस अपनी पकड़ मजबूत कर रही है।

Hot this week

Topics

झारखंड हाईकोर्ट में रिक्त पदों पर सुनवाई, 1 अप्रैल को अगली तारीख तय

Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट में लोकायुक्त, सूचना आयुक्त सहित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img