रांची में सरहुल पर्व को लेकर विशेष तैयारी, 21 मार्च को 10 रूटों पर मुफ्त बस सेवा

Special Preparations for Sarhul festival in Ranchi: रांची में प्रकृति पूजा के प्रमुख पर्व सरहुल को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।

श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए Ranchi Municipal Corporation ने 21 मार्च को शहर के 10 प्रमुख मार्गों पर निःशुल्क सिटी बस सेवा चलाने का फैसला किया है। इस पहल से हजारों लोगों को शोभायात्रा में शामिल होने और वापस घर लौटने में आसानी होगी।

नगर निगम के अनुसार, बसों का संचालन खास तौर पर शोभायात्रा के बाद यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए किया जाएगा।

इन रूटों पर मिलेगी मुफ्त बस सेवा :

* रामपुर बाजार से सिरमटोली चौक
* कांके बोड्या से सिरमटोली चौक
* BIT मेसरा से सिरमटोली चौक
* टुपुदाना से सिरमटोली चौक
* कटहल मोड़ से सिरमटोली चौक
* पंडरा बाजार समिति से सिरमटोली चौक
* धुर्वा गोलचक्कर से सिरमटोली चौक
* जगन्नाथपुर से सिरमटोली चौक
* खेलगांव मोड़ से सिरमटोली चौक
* टाटीसिल्वे से सिरमटोली चौक

आपात स्थिति के लिए अतिरिक्त व्यवस्था

नगर निगम ने 5 सिटी बसों को सरकारी Bus Stand पर रिजर्व रखने का भी निर्णय लिया है। जरूरत पड़ने पर इन बसों को तुरंत सेवा में लगाया जाएगा, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को प्राथमिकता

बस सेवा में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही, बसों में सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

नगर निगम ने शहरवासियों से अपील की है कि वे इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और सरहुल पर्व को शांतिपूर्ण व व्यवस्थित तरीके से मनाएं।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img