रांची में आंधी-तूफान का असर, कई जगह पेड़ गिरे, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

Ranchi : राजधानी रांची में बीती रात तेज आंधी और तूफान से लोग दहशत में आ गए। कई इलाकों में पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिर गए, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। कुछ जगहों पर घरों के शेड और टीन की छतें भी तेज हवा में उड़ गईं। मौसम विभाग ने पहले ही अलर्ट जारी किया था, जिसके चलते लोगों को मोबाइल पर लगातार चेतावनी संदेश मिलते रहे।

मौसम विभाग के अनुसार, आज शाम फिर मौसम बिगड़ सकता है। खासकर शाम 7 बजे के बाद तेज आंधी आने की संभावना है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिससे जनजीवन पर असर पड़ सकता है। कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिनमें सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, देवघर, साहिबगंज, गोड्डा, दुमका और पाकुड़ शामिल हैं। इन क्षेत्रों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

राज्य के अन्य जिलों में भी मौसम पूरी तरह शांत नहीं रहेगा। यहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और हल्की बारिश होने के आसार हैं। वहीं दूसरी ओर गर्मी भी बढ़ने लगी है। पलामू, गढ़वा और पश्चिमी सिंहभूम में अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे दोपहर में लोगों को परेशानी हो सकती है।

रात के समय भी गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ज्यादातर जिलों में यह 19 से 22 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पिछले 24 घंटों में गुमला में सबसे कम तापमान 13.7 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि चाईबासा में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री तक पहुंच गया।

Hot this week

चांडिल में रामनवमी विसर्जन जुलूस शांतिपूर्ण संपन्न

Chandil Ram Navami : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल...

Topics

चांडिल में रामनवमी विसर्जन जुलूस शांतिपूर्ण संपन्न

Chandil Ram Navami : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img