झारखंड पात्रता परीक्षा को लेकर धनबाद में कड़ी तैयारी, 70 केंद्रों पर आज होगी परीक्षा

Dhanbad : झारखंड पात्रता परीक्षा–2024 को शांतिपूर्ण और नकलमुक्त तरीके से कराने के लिए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। यह परीक्षा 26 अप्रैल को जिले के 70 केंद्रों पर आयोजित होगी। इसको लेकर न्यू टाउन हॉल में उपायुक्त आदित्य रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने अधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी निर्देश दिए।

IRIS सिस्टम से होगी पहचान

प्रशासन ने बताया कि इस बार अभ्यर्थियों की पहचान आईआरआईएस अटेंडेंस सिस्टम से की जाएगी। इस तकनीक के जरिए आंखों की पुतली से पहचान होगी, जिससे फर्जीवाड़ा रोकने में मदद मिलेगी।

कड़े सुरक्षा इंतजाम

परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में धारा 163 लागू रहेगी, ताकि भीड़ और अव्यवस्था को रोका जा सके। अभ्यर्थियों को मोबाइल, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश

प्रशासन ने सभी अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को आपसी तालमेल के साथ काम करने और हर स्थिति पर नजर रखने का निर्देश दिया है। किसी भी समस्या की सूचना तुरंत कंट्रोल रूम को देने को कहा गया है।

CCTV से होगी निगरानी

परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर CCTV से निगरानी की जाएगी। सीटिंग प्लान, प्रश्न पत्र वितरण और उत्तर पुस्तिका जमा करने की प्रक्रिया पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

Also Read : 150 साल जीने का सपना! पुतिन की लंबी उम्र वाली चाहत को सच करने के करीब रूसी वैज्ञानिक

Hot this week

यात्रियों के लिए राहत, धनबाद होकर चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें

Dhanbad : गर्मियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को...

सरायकेला में हाथी का हमला, मां-बेटी की मौत, दो बुजुर्ग गंभीर घायल

Saraikela-Kharsawan : जिले के चांडिल अनुमंडल के ईचागढ़ प्रखंड...

Topics

यात्रियों के लिए राहत, धनबाद होकर चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें

Dhanbad : गर्मियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को...

सरायकेला में हाथी का हमला, मां-बेटी की मौत, दो बुजुर्ग गंभीर घायल

Saraikela-Kharsawan : जिले के चांडिल अनुमंडल के ईचागढ़ प्रखंड...

राजस्थान के कबाड़ गोदाम में आग, झारखंड के 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत

Neemrana (Rajasthan) : कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नीमराना इलाके में...

पलामू में बाइक-स्कॉर्पियो टक्कर में युवक की मौत, दो घायल

Palamu : झारखंड के पलामू जिले में शनिवार सुबह...

गिरिडीह का तेलोडीह पंचायत बना मिसाल, CM से मिला सम्मान और 10 लाख का पुरस्कार

Giridih : जिले का तेलोडीह पंचायत स्वच्छता, पारदर्शिता और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img