Ranchi : रांची में उत्पाद भर्ती परीक्षा को लेकर एक बार फिर गड़बड़ी की आशंका सामने आई है। तमाड़ थाना क्षेत्र के रंगमाटी इलाके में पुलिस ने एक भवन में छापेमारी कर 100 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हिरासत में लिए गए सभी लोग उत्पाद विभाग की परीक्षा देने आए अभ्यर्थी बताए जा रहे हैं। पुलिस को यहां संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने अभ्यर्थियों के मोबाइल फोन और कुछ जरूरी दस्तावेज भी बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और किसी बड़े खुलासे की संभावना जताई जा रही है।
Also Read : जम्मू-कश्मीर के डोडा में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

