रांची में नाबालिग घरेलू सहायिका की संदिग्ध मौत, ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका

Ranchi : राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र में एक नाबालिग घरेलू सहायिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। मृतका की शिनाख्त बुढ़मू थाना क्षेत्र के उमेडंडा पारपोखर गांव की रहने वाली खुशबू के तौर पर की गई है। वह कांके क्षेत्र के मनातू निवासी आंगनबाड़ी सेविका सुषमा कुमारी के घर रहकर घरेलू काम करती थी।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को सुषमा कुमारी कार से खुशबू का शव लेकर उसके घर पहुंची। शव देखते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उन्होंने सुषमा पर हत्या का आरोप लगाया, जबकि सुषमा ने इसे हादसा बताया। उनका कहना है कि खुशबू की मौत बाथरूम में गिरने से हुई। हालांकि, ग्रामीणों का दावा है कि शव पर कई चोटों के निशान थे। चेहरे, सिर और शरीर पर जख्म दिखाई दे रहे थे, साथ ही रस्सी से बांधने जैसे निशान भी मिले। इससे लोगों को हत्या की आशंका हुई।

गुस्साए ग्रामीणों ने सुषमा कुमारी, उसके चालक और वाहन को कब्जे में लेकर बुढ़मू पुलिस को सौंप दिया। साथ ही, शव को लेकर थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया। मामला दो थाना क्षेत्रों से जुड़ा होने के कारण कुछ देर तक पुलिस के बीच अधिकार क्षेत्र को लेकर भ्रम की स्थिति बनी रही। बाद में बुढ़मू पुलिस ने मामला कांके थाना को सौंप दिया।

इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण कांके थाना पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने का घेराव किया। कांके थानेदार प्रशिक्षु आईपीएस साक्षी जमुआर के आश्वासन के बाद स्थिति शांत हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img