झारखंड हाई कोर्ट ने 1984 सिख दंगा पीड़ितों के लिए नया वन मैन कमीशन गठित किया

Ranchi : 1984 के सिख दंगा पीड़ितों को मुआवजा दिलाने और दंगों से जुड़े क्रिमिनल मामलों की मॉनिटरिंग की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका पर सोमवार को झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई झारखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एस.एम. सोनक और न्यायाधीश राजेश शंकर की खंडपीठ ने की। सुनवाई के बाद अदालत ने पीड़ितों के मुआवजा वितरण और बाकी मामलों की मॉनिटरिंग के लिए रिटायर्ड जस्टिस गौतम कुमार चौधरी की अध्यक्षता में नया वन मैन कमीशन गठित किया। यह कमीशन पीड़ितों के दावों और उनकी वैधता की जांच कर अदालत को रिपोर्ट सौंपेगा। अदालत इस रिपोर्ट के आधार पर मुआवजा वितरण करेगी।

आपको बता दें कि इस मामले में पहले की वन मैन कमीशन की अध्यक्ष जस्टिस डी.पी. सिंह का निधन 8 मार्च को हो गया था। उनके निधन के बाद नए कमीशन के गठन की आवश्यकता पड़ी। सरकार ने अब तक 41 पीड़ितों को मुआवजा दिया है। अब अन्य पीड़ित भी याचिका दाखिल कर मुआवजा की मांग कर रहे हैं। नए वन मैन कमीशन उनकी मांगों की जांच कर अदालत को रिपोर्ट सौंपेगा।

Also Read : हजारीबाग में 12 साल की मासूम से दरिंदगी के बाद हत्या, हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान

Also Read : LPG संकट के बीच केरोसिन की वापसी

Hot this week

महावीर जयंती पर भी खुलेंगे रांची नगर निगम के जन सुविधा केंद्र

Ranchi Municipal Corporation: भगवान महावीर जयंती के अवसर पर...

असम में चुनावी गर्मी तेज, CM हिमंता बोले — BJP की प्रचंड जीत तय

Assam Election News: असम में विधानसभा चुनाव को लेकर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img