Monday, March 2, 2026
21.5 C
Ranchi

जहां एक कप चाय से भी सस्ता है सोना, जानें वेनेजुएला की चौंकाने वाली हकीकत

Gold is Cheaper Here than Tea : दुनिया भर में सोने को सबसे कीमती धातुओं में गिना जाता है, लेकिन Venezuela में इसकी कीमत सुनकर कोई भी हैरान रह जाएगा।

हालात ऐसे हैं कि वहां 24 कैरेट सोना एक कप चाय या कॉफी से भी सस्ती कीमत पर मिलने की बात सामने आ रही है। यह कोई आर्थिक मजबूती नहीं, बल्कि Venezuela की चरमराती अर्थव्यवस्था और कमजोर होती मुद्रा की तस्वीर है।

भारत और वेनेजुएला में सोने की कीमतों का फर्क

जहां भारत में सोने के दाम लगातार नए Record बना रहे हैं, वहीं वेनेजुएला में हालात बिल्कुल उलट हैं। मौजूदा आंकड़ों के मुताबिक, भारत में 24 कैरेट सोना करीब 13,800 रुपये प्रति ग्राम के आसपास बिक रहा है।

The people making bags out of worthless money

इसके मुकाबले वेनेजुएला में यही सोना भारतीय मुद्रा में महज करीब 181 रुपये प्रति ग्राम में मिल रहा है। इतना ही नहीं, वहां 22 कैरेट सोने की कीमत भी लगभग 166 रुपये प्रति ग्राम बताई जा रही है।

यानी जिस रकम में भारत में चाय या ब्रेड-दूध आता है, उसी कीमत में वेनेजुएला में सोना खरीदा जा सकता है।

सोना सस्ता, लेकिन वजह बेहद चिंताजनक

वेनेजुएला में सोने का इतना सस्ता होना किसी मजबूत Economy का संकेत नहीं है। इसकी सबसे बड़ी वजह वहां की मुद्रा Venezuelan Bolivar की ऐतिहासिक गिरावट है।

सोने-चांदी के खरीदारों के लिए खुशखबरी, लगातार तीसरे दिन गिरे भाव, चेक करें 10 ग्राम गोल्ड की कीमत - News18 हिंदी

देश लंबे समय से भारी महंगाई, आर्थिक संकट और करेंसी के अवमूल्यन से जूझ रहा है। इसका असर सीधे तौर पर सोने समेत सभी संपत्तियों की कीमतों पर पड़ा है।

अमेरिका ने दिखाई ताकत, रूस-चीन को सीधी चुनौती

सोने के भंडार में लगातार गिरावट

रिपोर्ट्स के अनुसार, राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के कार्यकाल में बड़ी मात्रा में सोना देश से बाहर भेजा गया। दावा है कि 2013 से 2016 के बीच करीब 113 मीट्रिक टन सोना स्विट्जरलैंड पहुंचाया गया था।

इसके अलावा कर्ज चुकाने और आर्थिक हालात संभालने के लिए सरकार ने अपने गोल्ड रिजर्व का इस्तेमाल किया।

विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार तीसरे सप्ताह गिरावट, 644 अरब डॉलर पर आया फॉरेक्स रिजर्व

नतीजा यह हुआ कि देश का आधिकारिक सोने का भंडार लगातार घटता चला गया। आंकड़ों के मुताबिक, साल 2024 तक वेनेजुएला के पास सिर्फ करीब 161 टन सोना ही बचा था।

संसाधन भरपूर, फिर भी बदहाल अर्थव्यवस्था

Venezuela संसाधनों के मामले में गरीब देश नहीं है। दुनिया के सबसे बड़े कच्चे तेल भंडारों में से एक यहां मौजूद है।

इसके अलावा ओरिनोको माइनिंग आर्क क्षेत्र में करीब 8,000 टन सोना और अन्य खनिज होने का दावा किया जाता है। इसके बावजूद कमजोर नीतियां, भ्रष्टाचार और खराब प्रबंधन ने देश की अर्थव्यवस्था को गहरे संकट में डाल दिया।

Hot this week

Topics

हत्या के आरोपियों को झटका, कोर्ट ने जमानत से किया इनकार

Setback For Murder Accused: अपर न्यायायुक्त एके तिवारी की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img