दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Bollywood News: भारतीय संगीत जगत के लिए बेहद दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज गायिका आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। आशा भोसले को शनिवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। रविवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके बेटे आनंद भोसले ने उनके निधन की पुष्टि की। आनंद भोसले ने कहा, “मेरी मां आशा भोसले का आज निधन हो गया है। कल शाम चार बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।”

आशा भोसले को मिले कई बड़े सम्मान

आशा भोसले को अपने लंबे और शानदार करियर में कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

उन्हें साल 2008 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।
साल 2000 में उन्हें दादासाहेब फाल्के पुरस्कार मिला।

आशा भोसले को दो बार नेशनल अवॉर्ड भी मिला।
उन्हें 1981 और 1986 में सर्वश्रेष्ठ महिला प्लेबैक सिंगर का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया।

इसके अलावा उन्हें सात बार फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
1996 में फिल्म रंगीला के लिए उन्हें फिल्मफेयर स्पेशल अवॉर्ड मिला।

साल 2001 में उन्हें फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया।
2002 में फिल्म लगान के लिए उन्हें आईफा अवॉर्ड भी मिला।

इसके अलावा 1987 में उन्हें नाइटिंगेल ऑफ एशिया अवॉर्ड मिला।
2000 में उन्हें सिंगर ऑफ द मिलेनियम सम्मान दिया गया।
2002 में उन्हें बीबीसी लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

आशा भोसले की निजी जिंदगी

आशा भोसले की निजी जिंदगी भी काफी उतार-चढ़ाव भरी रही। उनकी पहली शादी गणपतराव भोसले से हुई थी। यह शादी उन्होंने परिवार की मर्जी के खिलाफ की थी। हालांकि यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका। इस शादी के दौरान आशा भोसले ने मानसिक और शारीरिक हिंसा भी झेली। इसके बाद उन्होंने मशहूर संगीतकार आर डी बर्मन से दूसरी शादी की। आशा भोसले के तीन बच्चे हैं और उनका परिवार लंबे समय से संगीत जगत से जुड़ा रहा है। आशा भोसले के निधन से संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है और देशभर से उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img