झारखंड में बदला मौसम : कई जिलों में तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी

Ranchi : झारखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए तात्कालिक चेतावनी (नाउकास्ट) जारी की है। विभाग के अनुसार अगले 1 से 3 घंटों के भीतर रांची, खूंटी, लोहरदगा, पलामू, गुमला और रामगढ़ के कुछ इलाकों में तेज गर्जन, बिजली चमकने और बारिश की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। हजारीबाग के बरही में सबसे अधिक 35.2 मिमी बारिश हुई। वहीं डालटनगंज सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुमला में सबसे कम न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने 31 मार्च के लिए भी चेतावनी जारी की है। इस दिन राज्य के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं 1 अप्रैल को उत्तर और मध्य झारखंड में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

आगे के मौसम की बात करें तो 2 और 3 अप्रैल को मौसम साफ और शुष्क रह सकता है, जबकि 4 अप्रैल को फिर से कुछ इलाकों में बारिश होने के आसार हैं। तापमान में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना है। इसके बाद आने वाले दिनों में तापमान 3 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है, जिससे गर्मी में इजाफा होगा।

Hot this week

रांची में दुर्लभ ‘रेड सैंड बोआ’ सांप का रेस्क्यू, सुरक्षित जू भेजा गया

Ranchi : राजधानी रांची में एक दुर्लभ प्रजाति के सांप...

कोडरमा के गोदाम में भीषण आग, चार घंटे बाद पाया गया काबू

Koderma : कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र में...

Topics

कोडरमा के गोदाम में भीषण आग, चार घंटे बाद पाया गया काबू

Koderma : कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र में...

धनबाद में डकैती : घर में घुसकर बच्चों को बनाया बंधक, लाखों की लूट

Dhanbad : धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में अपराधियों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img