झारखंड में बदल रहा मौसम, कई जिलों में बारिश और तेज हवा का अलर्ट

Weather changes in Jharkhand: मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार झारखंड में इन दिनों मौसम तेजी से बदल रहा है। सुबह जहां तेज धूप निकल रही है, वहीं दोपहर बाद अचानक बादल छा रहे हैं और कई जगहों पर आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है।

विभाग ने 19 से 21 मार्च के बीच राज्य के विभिन्न हिस्सों में तेज हवा और मध्यम बारिश की संभावना जताते हुए Yellow Alert जारी किया है।

जमशेदपुर में बुधवार को दिनभर तेज धूप रही, जिससे गर्मी का असर महसूस हुआ। हालांकि शाम होते-होते मौसम बदला और ठंडी हवाएं चलने लगीं। विभाग का अनुमान है कि गुरुवार को भी दोपहर तक तेज धूप रहेगी, लेकिन शाम में मौसम बदल सकता है।

इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री और न्यूनतम 23.2 डिग्री दर्ज किया गया।

गिरिडीह में भी मौसम ने कई बार करवट ली। सुबह हल्की धूप के बाद दोपहर में घने बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ बारिश हुई।

इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली, हालांकि दिनभर उमस बनी रही। बारिश के कारण कुछ समय के लिए लोगों की आवाजाही भी प्रभावित हुई।

धनबाद में दिन की शुरुआत सामान्य रही, लेकिन दोपहर में तेज हवा और बारिश ने मौसम बदल दिया।

कुछ स्थानों पर तेज हवा से पेड़ों की टहनियां भी टूट गईं। करीब आधे घंटे बाद मौसम सामान्य हुआ, लेकिन रात में फिर गरज के साथ हल्की बारिश हुई। यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग (Meteorological Department) के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी। देवघर, धनबाद और जामताड़ा में तापमान घटकर 32 से 34 डिग्री तक आ सकता है, जबकि गिरिडीह और बोकारो में यह 30 से 32 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

विभाग ने लोगों को 19 से 21 मार्च के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है। इस दौरान तेज हवाएं चलने के साथ वज्रपात का भी खतरा बना रहेगा। विशेषज्ञों के अनुसार यह बदलाव चक्रवाती परिसंचरण के कारण हो रहा है, जिससे मौसम में अस्थिरता बनी हुई है।

Hot this week

झारखंड में IAS अधिकारी को लेकर विवाद, BJP ने उठाए सवाल

Controversy over IAS officer in Jharkhand: झारखंड में एक...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img