रांची में साउथ इंडियन फ्लेवर का तड़का, Radisson Blu में फूड फेस्टिवल की शुरुआत

Food Festival Kicks off at Radisson Blu: खाने-पीने के शौकीनों के लिए राजधानी में खास मौका आने वाला है। Radisson Blu Hotel Ranchi में 21 मार्च से 29 मार्च तक साउथ इंडियन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के Waterfront Restaurant में आयोजित होगा।

होटल प्रबंधन के अनुसार, यह फेस्टिवल दक्षिण भारत के समृद्ध स्वाद और पारंपरिक व्यंजनों का अनूठा संगम होगा। यहां मेहमानों को केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना के खास व्यंजन चखने का मौका मिलेगा।

मेन्यू में क्या होगा खास?

फेस्टिवल में पारंपरिक डोसा और उत्तपम के साथ-साथ चेट्टीनाड करी, हैदराबादी बिरयानी, केरल स्टाइल सी-फूड और South Indian Desserts परोसे जाएंगे। अनुभवी शेफ द्वारा तैयार किए गए ये व्यंजन स्वाद के साथ संस्कृति का भी अनुभव कराएंगे।

डिनर और संडे ब्रंच की भी सुविधा

यह Food Festival पूरे सप्ताह डिनर के दौरान उपलब्ध रहेगा, वहीं खास तौर पर Sunday Brunch का भी आयोजन किया जाएगा। इसके साथ Live Flute Music का भी आनंद लिया जा सकेगा, जिससे माहौल और भी खास बनेगा।

इस Food Festival का प्रति व्यक्ति शुल्क ₹1999 (टैक्स अतिरिक्त) रखा गया है।

Hot this week

तमिलनाडु चुनाव नतीजे : विजय की राजनीति में एंट्री सफल, जनता ने दी नई पहचान

Chennai : तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती...

Topics

तमिलनाडु में विजय की लहर, पिता हुए भावुक: बोले- बेटे पर गर्व है

Tamil Nadu: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में इस बार बड़ा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img