Ranchi : झारखंड में मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच 11 अप्रैल को मौसम सामान्य रहने की संभावना है। रांची में आज अधिकतम तापमान करीब 30 से 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सुबह और शाम के समय मौसम सुहावना रहेगा, जबकि दोपहर में गर्मी का असर बढ़ सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के सभी जिलों में आज मौसम साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, हल्की हवाएं चल सकती हैं, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी। पूरे राज्य में तापमान 26 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।
जमशेदपुर में तापमान 37 से 39 डिग्री तक पहुंच सकता है, जहां गर्मी ज्यादा महसूस होगी। वहीं धनबाद और बोकारो जैसे औद्योगिक क्षेत्रों में भी तापमान 32 से 37 डिग्री के बीच बना रहेगा और मौसम साफ रहेगा।
मौसम विभाग ने बताया कि फिलहाल राज्य में बारिश की कोई खास संभावना नहीं है और आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है।
Also Read : खलारी में GRC सलाहकार समिति का गठन, महिलाओं की सुरक्षा और न्याय पर दिया गया जोर

