झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित

Ranchi : झारखंड में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से सोमवार को राज्य के कई इलाकों में दिन में ही अंधेरा छा गया। दोपहर बाद काले बादल छा गए और कई जिलों में देर रात तक गरज-चमक के साथ बारिश होती रही।

दिन में ही छा गया अंधेरा, कई जगह बारिश

सोमवार दोपहर के बाद अचानक मौसम बदला और आसमान में काले बादलों का डेरा लग गया। रांची समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी रांची में करीब 5 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं सबसे ज्यादा 56 मिमी बारिश गिरिडीह में रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा खूंटी और पाकुड़ में ओलावृष्टि की खबर सामने आई है। नामकुम और ईटकी इलाके में भी ओले गिरे।

आंधी से उड़े शेड, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त

रांची में शाम के समय तेज आंधी के साथ मौसम और बिगड़ गया। हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई। तेज हवा की वजह से कडरू मेन रोड स्थित एक बार का ओपन रूफ टॉप शेड उड़कर पास की बिल्डिंग के नीचे गिर गया, जिससे वहां खड़ी कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

आज भी मौसम खराब रहने का अलर्ट

मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए भी अलर्ट जारी किया है। राज्य के लगभग सभी जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। खासतौर पर उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 18 से 20 मार्च तक भी ऐसा ही मौसम बना रह सकता है। 21 मार्च तक आसमान में बादल छाए रहने और बीच-बीच में तेज हवा चलने का अनुमान है।

खराब मौसम से उड़ानें भी प्रभावित

रांची एयरपोर्ट पर भी खराब मौसम का असर देखने को मिला। मुंबई और बेंगलुरु से आने वाली इंडिगो की दो फ्लाइट्स को कोलकाता डायवर्ट करना पड़ा। बाद में मुंबई से आने वाली फ्लाइट रात करीब 11 बजे रांची पहुंच सकी। इसके अलावा दिल्ली, चेन्नई, भुवनेश्वर और बेंगलुरु जाने वाली कई उड़ानें भी देरी से रवाना हुईं। एक फ्लाइट को बाद में रद्द भी कर दिया गया, जिससे करीब 150 यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Hot this week

कांके थाना प्रभारी निलंबित, बढ़ते अपराध और जमीन विवाद बना कारण

Kanke Police Station in-Charge suspended: राजधानी क्षेत्र में कानून-व्यवस्था...

पाकुड़ में चलती ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

Youth Dies after Falling From Train: मुफस्सिल थाना क्षेत्र...

Topics

कांके थाना प्रभारी निलंबित, बढ़ते अपराध और जमीन विवाद बना कारण

Kanke Police Station in-Charge suspended: राजधानी क्षेत्र में कानून-व्यवस्था...

पाकुड़ में चलती ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

Youth Dies after Falling From Train: मुफस्सिल थाना क्षेत्र...

Jharkhand State Bar Council: झारखंड स्टेट बार काउंसिल के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img