झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश और तूफान की चेतावनी

Ranchi : झारखंड में मौसम का मिजाज इन दिनों तेजी से बदल रहा है। बीते दिन राजधानी रांची के कई इलाकों में तेज बारिश हुई, जबकि कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और हवा में नमी भी महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार, जामताड़ा और हजारीबाग के बरही क्षेत्र में सबसे अधिक 35.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

मौसम केंद्र, रांची की जानकारी के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने दबाव के कारण राज्य में अगले 3 से 4 दिनों तक मौसम खराब रह सकता है। इस दौरान आंधी-तूफान, वज्रपात और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनमें गोड्डा, देवघर, धनबाद, दुमका, पाकुड़, साहिबगंज और गिरिडीह शामिल हैं। इन इलाकों में 24 घंटे के भीतर 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।

इसके साथ ही साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर भी इन जिलों में ज्यादा देखने को मिलेगा। मौसम विभाग का कहना है कि इसका प्रभाव राज्य के अन्य हिस्सों में भी पड़ेगा, जहां हल्की बारिश और करीब 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। तापमान की बात करें तो राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। हालांकि पलामू, गढ़वा और दक्षिणी जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जो इससे 2 डिग्री अधिक भी हो सकता है। ऐसे में बारिश के साथ उमस लोगों को परेशान कर सकती है।

Hot this week

1 अप्रैल से बदला टोल नियम, अब कैश नहीं चलेगा, FASTag अनिवार्य

National Highways Authority: अब कैश से पेमेंट नहीं होगा...

रांची एयरपोर्ट जमीन संकट : अतिक्रमण और धीमी विकास प्रक्रिया से बढ़ी चिंता

Ranchi : बिरसा मुंडा हवाई अड्डा इन दिनों दोहरी समस्या...

1 अप्रैल से जेब पर बोझ, गैस और बिजली के दाम में इजाफा

New Delhi : आज 1 अप्रैल से महंगाई को लेकर...

प्रवर्तन निदेशालय के 7 अधिकारियों का तबादला

New Delhi : केंद्र सरकार ने ED यानी प्रवर्तन निदेशालय...

गांदरबल में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी

Kashmir Encounter news : मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले...

Topics

प्रवर्तन निदेशालय के 7 अधिकारियों का तबादला

New Delhi : केंद्र सरकार ने ED यानी प्रवर्तन निदेशालय...

बीजापुर में नक्सलियों का बड़ा सरेंडर, 14 करोड़ की बरामदगी

Bijapur Naxal Surrender: दण्डकारण्य क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img