West Bengal Election: पश्चिम बंगाल में वोटों की गिनती से पहले सियासी माहौल गर्म है। मुख्यमंत्री Mamata Banerjee ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) की बड़ी जीत का दावा करते हुए कहा है कि उनकी पार्टी 200 से ज्यादा सीटें जीतेगी।
एग्जिट पोल पर सीधा हमला
ममता बनर्जी ने एग्जिट पोल को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि ये सिर्फ शेयर बाजार में हेरफेर की कोशिश है। उन्होंने दावा किया कि पहले भी 2021 और 2024 में ऐसे ही अनुमान लगाए गए थे, जो गलत साबित हुए।
काउंटिंग से पहले कार्यकर्ताओं को संदेश
मतगणना से पहले ममता ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पार्टी के काउंटिंग एजेंट्स और नेताओं को संबोधित किया। उन्होंने जमीनी स्तर पर पार्टी के संघर्ष की तारीफ की और भरोसा जताया कि TMC फिर से सत्ता में वापसी करेगी।
अभिषेक बनर्जी ने भी लगाए आरोप
TMC महासचिव Abhishek Banerjee ने भी बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान केंद्रीय बलों का इस्तेमाल मतदाताओं को डराने-धमकाने के लिए किया गया।
केंद्रीय बलों की तैनाती पर सवाल
बैठक में ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि कई जगहों पर केंद्रीय बलों का व्यवहार ठीक नहीं था और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सख्ती की गई। उन्होंने कहा कि हालात पूरी तरह सामान्य नहीं थे।
काउंटिंग को लेकर खास तैयारी
मीटिंग में काउंटिंग डे की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। EVM को स्ट्रॉन्ग रूम से निकालने, सील खोलने और काउंटिंग के हर राउंड को लेकर पार्टी एजेंट्स को जरूरी निर्देश दिए गए।
कुछ सीटों पर फिर से मतदान
इस बीच राज्य के मगराहाट पश्चिम और डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्रों के 15 बूथों पर दोबारा मतदान कराया जा रहा है। शिकायतों के बाद चुनाव आयोग ने पुनर्मतदान का आदेश दिया था।

