झारखंड के जिलों में बनेगी 800 सीटों वाली एसी लाइब्रेरी, प्रतियोगी छात्रों को मिलेगी आधुनिक सुविधा

Ranchi : झारखंड के विद्यार्थियों के लिए सरकार एक बड़ी पहल करने जा रही है। अब छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। राज्य सरकार सभी जिलों में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस स्टेट ऑफ आर्ट डिस्ट्रिक्ट लाइब्रेरी बनाने की योजना पर काम शुरू कर रही है। सरकार 23 जिलों में नई लाइब्रेरी का निर्माण करेगी। इन लाइब्रेरी में पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से जुड़ी लगभग सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस पूरी योजना पर करीब 276.49 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे और इसे अगले दो वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

एक लाइब्रेरी में बैठ सकेंगे 800 विद्यार्थी

सरकार की योजना के अनुसार हर जिले में बनने वाली लाइब्रेरी की क्षमता लगभग 800 सीटों की होगी। यहां विद्यार्थी आराम से बैठकर पढ़ाई कर सकेंगे। इसके साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए सभी जरूरी किताबें, रेफरेंस बुक्स और पत्र-पत्रिकाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि उन्हें पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल मिल सके।

ई-लाइब्रेरी और वाई-फाई की भी होगी सुविधा

इन लाइब्रेरी को पूरी तरह आधुनिक बनाया जाएगा। यहां 50 सीटों की ई-लाइब्रेरी भी होगी, जहां छात्र डिजिटल माध्यम से पढ़ाई कर सकेंगे। इसके अलावा लाइब्रेरी में फ्री वाई-फाई सुविधा, देश-विदेश की पत्र-पत्रिकाएं और ऑनलाइन स्टडी मैटेरियल की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे छात्रों को पढ़ाई में काफी मदद मिलेगी।

तीन मंजिला होगा लाइब्रेरी भवन

हर जिले में बनने वाली लाइब्रेरी तीन मंजिला इमारत में होगी। सभी रीडिंग हॉल एयर कंडीशन (एसी) से लैस होंगे, ताकि छात्र आरामदायक माहौल में पढ़ाई कर सकें। लाइब्रेरी परिसर में कई और सुविधाएं भी होंगी, जैसे – सीसीटीवी कैमरा, मोटरसाइकिल और कार पार्किंग, कैंटीन और गार्डेन और ओपन स्पेस। इन सुविधाओं से छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ एक बेहतर और सुरक्षित वातावरण मिलेगा।

सभी जिलों में जमीन हो चुकी है चिन्हित

लाइब्रेरी निर्माण के लिए लगभग 70 डिसमिल जमीन जरूरी रखी गई है। सरकार ने लगभग सभी जिलों में जमीन चिन्हित कर ली है। इस योजना को राज्य कैबिनेट की पिछली बैठक में मंजूरी भी मिल चुकी है, जिसके बाद अब निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

इन जिलों में बनेगी लाइब्रेरी

राज्य के लगभग सभी जिलों में यह लाइब्रेरी बनाई जाएगी। इनमें बोकारो, चतरा, देवघर, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, गिरिडीह, गोड्डा, गुमला, हजारीबाग, जामताड़ा, खूंटी, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, पाकुड़, पलामू, रामगढ़, रांची, साहिबगंज, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम और दुमका शामिल हैं। हर जिले में अलग-अलग सरकारी परिसर या स्कूल कैंपस के पास इन लाइब्रेरी का निर्माण किया जाएगा।

गढ़वा को योजना में नहीं किया गया शामिल

सरकार ने बताया कि गढ़वा जिले में पहले से ही 1000 सीटों की क्षमता वाली लाइब्रेरी बन रही है। इसी वजह से इस नई योजना में गढ़वा को शामिल नहीं किया गया है।

Hot this week

13 साल से कोमा में थे हरीश राणा, इच्छामृत्यु से पहले का Video वायरल

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद निवासी हरीश...

दुमका मेडिकल कॉलेज समेत 7 मेडिकल कॉलेज पर NMC का 1-1 करोड़ जुर्माना

Dumka : राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने प्रशिक्षु डॉक्टरों को...

Topics

13 साल से कोमा में थे हरीश राणा, इच्छामृत्यु से पहले का Video वायरल

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद निवासी हरीश...

दुमका मेडिकल कॉलेज समेत 7 मेडिकल कॉलेज पर NMC का 1-1 करोड़ जुर्माना

Dumka : राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने प्रशिक्षु डॉक्टरों को...

झारखंड के सरकारी स्कूलों में 40 लाख बच्चों को मिलेगा स्कूल बैग

Ranchi : झारखंड के सरकारी स्कूलों में नए शैक्षणिक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img