लोहरदगा–रांची–टोरी रूट पर फिर दौड़ेंगी ट्रेनें, तीन महीने बाद बहाल होगा परिचालन

Ranchi : लोहरदगा–रांची–टोरी रेल मार्ग पर करीब तीन महीने बाद फिर से ट्रेनों का परिचालन शुरू होने जा रहा है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार इसी महीने इस रूट पर ट्रेनें दोबारा चलने लगेंगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। रांची रेल मंडल के डीआरएम ने बताया कि लोहरदगा के पास रेलवे पुल के तीन पायों में आई दरार को ठीक करने का काम लगभग पूरा हो चुका है। अब रेलवे सुरक्षा बोर्ड के अधिकारियों की जांच के बाद इस मार्ग से ट्रेन संचालन फिर से शुरू कर दिया जाएगा।

इन ट्रेनों का भी शुरू होगा परिचालन

इस रूट के चालू होते ही लोहरदगा–टोरी पैसेंजर ट्रेन के साथ-साथ सासाराम–चोपन एक्सप्रेस और राजधानी एक्सप्रेस का परिचालन भी इसी मार्ग से शुरू हो जाएगा। इससे क्षेत्र के यात्रियों को सीधी और सुविधाजनक रेल सेवा मिल सकेगी।

पुल में दरार आने से बंद हुआ था परिचालन

दरअसल लोहरदगा रेलवे स्टेशन के पास दक्षिण कोयल नदी पर बने रेलवे पुल के तीन पायों में दरार आ गई थी। संभावित खतरे को देखते हुए रेलवे ने एहतियात के तौर पर इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन रोक दिया था।

Also Read : झारखंड के जिलों में बनेगी 800 सीटों वाली एसी लाइब्रेरी, प्रतियोगी छात्रों को मिलेगी आधुनिक सुविधा

Hot this week

उत्पाद सिपाही परीक्षा में धांधली का पर्दाफाश, आरोपी कोर्ट में पेश

Ranchi : झारखंड में उत्पाद सिपाही परीक्षा से पहले...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img