झारखंड के सरकारी स्कूलों में 40 लाख बच्चों को मिलेगा स्कूल बैग

Ranchi : झारखंड के सरकारी स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र के दौरान छात्रों को स्कूल बैग उपलब्ध कराया जाएगा। राज्य सरकार पहली से आठवीं कक्षा तक के करीब 40 लाख छात्र-छात्राओं के बीच स्कूल बैग का वितरण करेगी। प्रत्येक बैग की लागत 160 रुपये तय की गई है।

बदली गई वितरण प्रक्रिया

स्कूल बैग वितरण की व्यवस्था में इस बार राज्य सरकार ने बदलाव किया है। पहले बैग की आपूर्ति के लिए कंपनियों का चयन बिड के आधार पर किया जाता था और जिलावार स्तर पर अलग-अलग ऑर्डर दिए जाते थे। इस प्रक्रिया के कारण अलग-अलग जिलों में अलग समय पर ऑर्डर जारी होता था, जिससे बच्चों तक बैग पहुंचने में काफी देरी हो जाती थी।

अब राज्य स्तर से होगा ऑर्डर

नई व्यवस्था के तहत अब राज्य स्तर से ही एक साथ सभी जिलों के लिए स्कूल बैग का ऑर्डर दिया जाएगा। इससे पूरे राज्य के बच्चों को लगभग एक ही समय पर स्कूल बैग मिल सकेंगे। जिस कंपनी को बैग आपूर्ति का ऑर्डर मिलेगा, वह बैग तैयार कर सीधे प्रखंड स्तर तक पहुंचाएगी। इसके बाद प्रखंड से संबंधित स्कूलों तक बैग भेजे जाएंगे।

गुणवत्ता की भी होगी जांच

बैग वितरण के बाद विभाग की ओर से जिलावार औचक निरीक्षण भी किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान बैग के सैंपल की जांच की जाएगी, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि कंपनी ने वही गुणवत्ता और सामग्री इस्तेमाल की है या नहीं, जिसके आधार पर ऑर्डर दिया गया था।

बच्चों की संख्या के आधार पर ऑर्डर

सरकार सरकारी स्कूलों से छात्रों की संख्या का विवरण लेगी। पाठ्यपुस्तकों की तरह ही बच्चों की संख्या के आधार पर स्कूल बैग का ऑर्डर जारी किया जाएगा। सरकार की योजना है कि अप्रैल और मई के बीच सभी स्कूली बच्चों को स्कूल बैग उपलब्ध करा दिए जाएं।

Hot this week

खूंटी में युवक की हत्या, सड़क किनारे मिली बॉडी

Khunti : खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र में...

कोडरमा में हाथियों का हमला, 35 वर्षीय युवक की मौत, गांव में दहशत

Koderma : कोडरमा जिले के कटेया गांव में जंगली...

विधानसभा अध्यक्ष ने बाबा बैद्यनाथ धाम में की पूजा, परिवार संग किया जलाभिषेक

Deoghar : झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो रविवार सुबह...

धनबाद में भोर-भोर फायरिंग से दहशत, ऑटो को बनाया निशाना

Dhanbad : धनबाद जिले के चिरकुंडा थाना क्षेत्र स्थित...

झारखंड में बढ़ी गर्मी, कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट

Ranchi : झारखंड में अब तेज गर्मी और हीटवेव...

Topics

खूंटी में युवक की हत्या, सड़क किनारे मिली बॉडी

Khunti : खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र में...

विधानसभा अध्यक्ष ने बाबा बैद्यनाथ धाम में की पूजा, परिवार संग किया जलाभिषेक

Deoghar : झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो रविवार सुबह...

धनबाद में भोर-भोर फायरिंग से दहशत, ऑटो को बनाया निशाना

Dhanbad : धनबाद जिले के चिरकुंडा थाना क्षेत्र स्थित...

झारखंड में बढ़ी गर्मी, कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट

Ranchi : झारखंड में अब तेज गर्मी और हीटवेव...

साहिबगंज में JPSC परीक्षा से पहले होटलों में छापेमारी

Sahibganj : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img