रांची फायरिंग केस पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से मांगा जवाब, SIT जांच की मांग तेज

High Court strict on Ranchi firing case: राजधानी रांची के कचहरी चौक में किन्नरों से मारपीट के बाद हुई पुलिस फायरिंग मामले में दायर Criminal Writ याचिका पर सुनवाई हुई। मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से शपथ पत्र के जरिए जवाब मांगा है।

यह मामला नगड़ी निवासी इश्तियाक अंसारी के Firing में घायल होने से जुड़ा है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि घटना के दौरान पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठते हैं, जिसे लेकर निष्पक्ष जांच की जरूरत है।

SIT जांच और कार्रवाई की मांग

याचिकाकर्ता की ओर से कोर्ट में मांग रखी गई है कि पूरे मामले की जांच कोर्ट की निगरानी में विशेष जांच दल (SIT) से कराई जाए। साथ ही दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की भी मांग की गई है।

इसके अलावा, घायल इश्तियाक अंसारी के इलाज का पूरा खर्च सरकार द्वारा वहन किए जाने की भी मांग उठाई गई है।

कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अगली सुनवाई की तारीख 28 अप्रैल तय की है। माना जा रहा है कि अगली सुनवाई में इस मामले में अहम निर्देश सामने आ सकते हैं।

Hot this week

महावीर जयंती पर भी खुलेंगे रांची नगर निगम के जन सुविधा केंद्र

Ranchi Municipal Corporation: भगवान महावीर जयंती के अवसर पर...

असम में चुनावी गर्मी तेज, CM हिमंता बोले — BJP की प्रचंड जीत तय

Assam Election News: असम में विधानसभा चुनाव को लेकर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img