ईरान जंग के बीच ट्रंप का ब्रिटेन-फ्रांस पर हमला, बोले — अब खुद लड़ना सीखिए

Iran and Israel War: ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच दुनियाभर में तेल संकट गहराने लगा है। ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को ब्लॉक कर दिया है, जिससे तेल टैंकरों और जहाजों की आवाजाही प्रभावित हुई है। इसके चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिटेन और फ्रांस को लेकर तीखी टिप्पणी की है।

ट्रंप बोले — अमेरिका पर निर्भर रहना बंद करें

डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि जिन देशों को होर्मुज से जेट फ्यूल नहीं मिल रहा, खासकर ब्रिटेन जिसने ईरान के खिलाफ कार्रवाई में शामिल होने से इनकार किया, उनके लिए उनके पास दो सुझाव हैं।

  • उन्होंने कहा पहला — अमेरिका से तेल खरीदें, क्योंकि अमेरिका के पास भरपूर तेल है।
  • दूसरा — हिम्मत दिखाइए और खुद होर्मुज जाकर तेल लेकर आइए।

ईरान जंग के बीच ट्रंप का ब्रिटेन-फ्रांस पर हमला, बोले — अब खुद लड़ना सीखिए

ट्रंप ने आगे कहा कि अब आपको अपने लिए खुद लड़ना सीखना होगा। अमेरिका हमेशा हर देश की मदद नहीं करेगा, जैसे कई देश अमेरिका के लिए आगे नहीं आते। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान को कमजोर कर दिया गया है और अब तेल लाना ज्यादा मुश्किल नहीं है।

ईरान को पहले भी दे चुके हैं धमकी

इससे पहले ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा था कि वह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को दोबारा खोले। अगर ऐसा नहीं हुआ तो ईरान को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका ईरान की नई और तर्कसंगत सरकार के साथ बातचीत कर रहा है। लेकिन अगर जल्द समझौता नहीं हुआ और होर्मुज नहीं खोला गया, तो अमेरिका ईरान के तेल के कुओं, बिजली संयंत्रों और सैन्य ठिकानों को निशाना बना सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान के डीसैलिनेशन प्लांट, जो समुद्र के खारे पानी को पीने योग्य बनाते हैं, उन्हें भी निशाना बनाया जा सकता है। ट्रंप के मुताबिक अभी तक इन संयंत्रों को जानबूझकर निशाना नहीं बनाया गया है, लेकिन जरूरत पड़ने पर कार्रवाई की जाएगी।

ईरान ने बातचीत से किया इनकार

इस बीच ईरान ने अमेरिका के साथ किसी भी तरह की सीधी बातचीत से इनकार कर दिया है। ईरान का कहना है कि अमेरिका बातचीत की बात तो कर रहा है, लेकिन उसकी शर्तें तर्कसंगत नहीं हैं। ईरान ने कहा कि उसका रुख साफ है और वह तय ढांचे के तहत ही बातचीत पर विचार करेगा। साथ ही यह भी कहा कि अमेरिका बार-बार अपनी स्थिति बदल रहा है, जिससे बातचीत मुश्किल हो रही है।

Hot this week

Topics

1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम

Income Tax Rules News: फाइनेंशियल ईयर 2026 खत्म होने...

कोडरमा के गोदाम में भीषण आग, चार घंटे बाद पाया गया काबू

Koderma : कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img