पटना हाईकोर्ट में 53 पदों पर भर्ती, आज से शुरू आवेदन

Patna High Court recruitment: पटना हाईकोर्ट में टेक्निकल असिस्टेंट समेत कुल 53 पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक उम्मीदवार 1 अप्रैल 2026 से Online आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 तय की गई है।

आवेदन से जुड़ी जरूरी तारीखें

इन पदों के लिए आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 2 मई 2026 रात 11:59 बजे तक है। परीक्षा की तारीख बाद में घोषित की जाएगी, इसलिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक Website पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।

वेतन और सुविधाएं

चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के लेवल-5 के अनुसार ₹29,200 से ₹92,300 तक का बेसिक वेतन मिलेगा। इसके अलावा DA, HRA जैसे अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे। नियुक्ति के बाद एक साल की प्रोबेशन अवधि होगी।

कैटेगरी के अनुसार पदों का बंटवारा

कुल 53 पदों में से :

अनारक्षित (UR): 24
अनुसूचित जाति (SC): 8
अनुसूचित जनजाति (ST): 1
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC): 9
पिछड़ा वर्ग (BC): 6
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 5
इनमें 17 पद महिलाओं और 2 पद दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।

योग्यता क्या होनी चाहिए

उम्मीदवार के पास कंप्यूटर या IT से संबंधित डिग्री या डिप्लोमा होना जरूरी है। विस्तृत शैक्षणिक योग्यता की जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई है।

कैसे करें आवेदन

आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। इसके लिए उम्मीदवार पटना हाईकोर्ट (Patna High Court) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें और फॉर्म भरें। जरूरी दस्तावेज अपलोड करने के बाद शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।

Hot this week

ताला तोड़कर लाखों की चोरी का खुलासा, CCTV से पकड़े गए दो शातिर चोर

Ranchi : राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में...

रांची के हटानिया तालाब में डूबने से युवक की मौत

Ranchi : रांची के हटानिया तालाब में शुक्रवार को...

Topics

ताला तोड़कर लाखों की चोरी का खुलासा, CCTV से पकड़े गए दो शातिर चोर

Ranchi : राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में...

रांची के हटानिया तालाब में डूबने से युवक की मौत

Ranchi : रांची के हटानिया तालाब में शुक्रवार को...

माओवादी नेता ‘किशन दा’ का निधन, जेल में ली आखिरी सांस

Ranchi : प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) के शीर्ष...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img