होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए ब्रिटेन की बड़ी पहल

Strait of Hormuz News: 35 देशों की बैठक में भारत को भी न्योता मिला हैं, तेल सप्लाई बहाल करने के लेया चर्चा किया जाएगा।पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने के लिए ब्रिटेन ने बड़ी पहल की है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टॉर्मर ने इस समिट में भारत को भी शामिल होने का न्योता दिया है। इस बैठक में दुनिया के करीब 35 देश शामिल हो रहे हैं। भारत की ओर से विदेश सचिव विक्रम मिसरी वर्चुअली हिस्सा ले रहे हैं। भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इसकी पुष्टि की है।

ईरान तनाव के बाद बंद हुआ अहम तेल मार्ग

ईरान युद्ध शुरू होने के कुछ ही दिन बाद ईरान की सेना आईआरजीसी ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद या नियंत्रित कर दिया।
इससे भारत, चीन, जापान, मलेशिया और इंडोनेशिया समेत कई देशों की पेट्रोल और डीजल सप्लाई प्रभावित हुई है। दुनिया के सबसे अहम तेल मार्गों में से एक लगभग ठप हो चुका है। सैकड़ों जहाज इस मार्ग में फंसे हुए हैं।

तीन बड़े मुद्दों पर बनेगी रणनीति

होर्मुज समिट एक बहुपक्षीय कूटनीतिक और समुद्री समन्वय मंच है। इसमें 30 से 35 देश मिलकर तीन अहम मुद्दों पर रणनीति बना रहे हैं।

  • होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही फिर से शुरू करना।
  • फंसे जहाजों और नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना।
  • वैश्विक तेल और गैस सप्लाई चेन को बहाल करना।
    ब्रिटेन की विदेश मंत्री यवेट कूपर इस बैठक की अगुवाई कर रही हैं। पहले चरण में कूटनीतिक और राजनीतिक विकल्पों पर चर्चा हो रही है।

ईरान के संपर्क में भारत

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत लगातार ईरान और क्षेत्र के अन्य देशों के संपर्क में है। उन्होंने कहा कि भारत अपने जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहा है। इन जहाजों में एलपीजी, एलएनजी और अन्य जरूरी सामान शामिल हैं। पिछले कुछ दिनों में बातचीत के बाद 6 भारतीय जहाज सुरक्षित रूप से होर्मुज स्ट्रेट पार कर चुके हैं। भारत लगातार संबंधित देशों से संपर्क में बना हुआ है।

ट्रंप ने NATO देशों से मांगी मदद

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि NATO समेत अन्य देशों को होर्मुज स्ट्रेट को खुलवाने के लिए आगे आना चाहिए।
ट्रंप ने ब्रिटेन से अपनी नौसेना भेजने की भी मांग की थी। हालांकि ब्रिटेन इसके लिए तैयार नहीं हुआ। इसके बाद ट्रंप ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री की आलोचना भी की थी।

सैन्य कार्रवाई के खिलाफ फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने साफ कहा कि सैन्य कार्रवाई से होर्मुज स्ट्रेट खोलना व्यावहारिक नहीं है। दक्षिण कोरिया दौरे के दौरान उन्होंने कहा कि कुछ देश बलपूर्वक रास्ता खोलने की बात कर रहे हैं। लेकिन फ्रांस इस विकल्प को अवास्तविक मानता है। मैक्रों ने चेतावनी दी कि सैन्य अभियान लंबा चलेगा और इससे गुजरने वाले जहाजों पर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड के हमले का खतरा रहेगा।

बातचीत ही समाधान

मैक्रों ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट को खोलने का एकमात्र रास्ता ईरान के साथ समन्वय और बातचीत है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कूटनीतिक समाधान ही इस संकट को खत्म कर सकता है।

Hot this week

ताला तोड़कर लाखों की चोरी का खुलासा, CCTV से पकड़े गए दो शातिर चोर

Ranchi : राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में...

रांची के हटानिया तालाब में डूबने से युवक की मौत

Ranchi : रांची के हटानिया तालाब में शुक्रवार को...

Topics

ताला तोड़कर लाखों की चोरी का खुलासा, CCTV से पकड़े गए दो शातिर चोर

Ranchi : राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में...

रांची के हटानिया तालाब में डूबने से युवक की मौत

Ranchi : रांची के हटानिया तालाब में शुक्रवार को...

माओवादी नेता ‘किशन दा’ का निधन, जेल में ली आखिरी सांस

Ranchi : प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) के शीर्ष...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img