आंजन धाम में धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Anjan Dham : गुमला जिले से करीब 20 किलोमीटर दूर स्थित आंजन धाम (Anjan Dham) में आज यानी गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। पवनपुत्र हनुमान की जन्मस्थली माने जाने वाले इस स्थल पर सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

गुमला के साथ-साथ रांची, लोहरदगा, सिमडेगा, ओडिशा और छत्तीसगढ़ से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे। सभी ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर हनुमान जी का आशीर्वाद लिया।

इस मौके पर मंदिर विकास समिति और आयोजन समिति की ओर से 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन और महाभंडारा आयोजित किया गया। श्रद्धालुओं ने भक्ति कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और प्रसाद ग्रहण किया।

मंदिर के मुख्य पुजारी केदारनाथ पंडा ने बताया कि पिछले करीब 25 वर्षों से यहां हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर महाभंडारा और अन्य धार्मिक कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं।

जन्मोत्सव के दिन हनुमान जी को 56 भोग अर्पित किया गया। इसके बाद सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ किया गया।

साथ ही माता अंजनी और बाल हनुमान की पूजा पूरे विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ की गई। पूजा के बाद मंदिर को श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया गया, जहां लोगों ने बड़ी श्रद्धा के साथ दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।

श्रद्धालुओं ने इस मौके पर Jharkhand Government से आंजन धाम के विकास की मांग भी की। उनका कहना है कि यह स्थल धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है, लेकिन इसके विकास पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया है। मान्यता के अनुसार, आंजन धाम को हनुमान जी की जन्मस्थली माना जाता है।

कहा जाता है कि माता अंजनी यहां निवास करती थीं और इसी स्थान की एक गुफा में उन्होंने हनुमान जी को जन्म दिया था। इसी वजह से इस क्षेत्र का धार्मिक महत्व काफी अधिक है।

Hot this week

ताला तोड़कर लाखों की चोरी का खुलासा, CCTV से पकड़े गए दो शातिर चोर

Ranchi : राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में...

रांची के हटानिया तालाब में डूबने से युवक की मौत

Ranchi : रांची के हटानिया तालाब में शुक्रवार को...

Topics

ताला तोड़कर लाखों की चोरी का खुलासा, CCTV से पकड़े गए दो शातिर चोर

Ranchi : राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में...

रांची के हटानिया तालाब में डूबने से युवक की मौत

Ranchi : रांची के हटानिया तालाब में शुक्रवार को...

माओवादी नेता ‘किशन दा’ का निधन, जेल में ली आखिरी सांस

Ranchi : प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) के शीर्ष...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img