गिरिडीह के कालीबाड़ी चौक में भीषण आग, दमकल ने पाया काबू

Giridih Fire news : गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के व्यस्त कालीबाड़ी चौक में गुरुवार को अचानक आग (Fire) लगने से अफरा-तफरी मच गई। एक चार मंजिला मकान की छत पर बने स्टोर रूम में लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया, जिससे पूरे इलाके में धुआं फैल गया।

घटना के बाद आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। हालांकि, समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

मिली जानकारी के अनुसार, मकान मालिक पशुपतिनाथ टिबड़ेवाल का परिवार पहली मंजिल पर रहता है, जबकि भूतल पर दुकान संचालित होती है। चौथी मंजिल की छत पर बने स्टोर रूम में कबाड़, Electronic सामान, तार और तेल से भरा जनरेटर रखा हुआ था।

पड़ोसियों ने सबसे पहले छत से धुआं उठते देखा और परिजनों को सूचना दी। जब तक लोग ऊपर पहुंचे, तब तक आग तेजी से फैल चुकी थी और पूरा स्टोर रूम उसकी चपेट में आ गया था।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बाल्टी और पाइप की मदद से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग की तीव्रता अधिक होने के कारण वे सफल नहीं हो सके। इसके बाद तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची दमकल की टीम (Fire brigade) ने करीब एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच जारी है।

इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन आग से स्टोर रूम में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया।

Hot this week

ताला तोड़कर लाखों की चोरी का खुलासा, CCTV से पकड़े गए दो शातिर चोर

Ranchi : राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में...

रांची के हटानिया तालाब में डूबने से युवक की मौत

Ranchi : रांची के हटानिया तालाब में शुक्रवार को...

Topics

ताला तोड़कर लाखों की चोरी का खुलासा, CCTV से पकड़े गए दो शातिर चोर

Ranchi : राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में...

रांची के हटानिया तालाब में डूबने से युवक की मौत

Ranchi : रांची के हटानिया तालाब में शुक्रवार को...

माओवादी नेता ‘किशन दा’ का निधन, जेल में ली आखिरी सांस

Ranchi : प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) के शीर्ष...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img