Palamu : झारखंड के पलामू जिले में देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के लेस्लीगंज-बेदानी मुख्य मार्ग पर शाहद के पास दो मोटरसाइकिलों के बीच सीधी टक्कर हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही लेस्लीगंज थाना के एसआई नईम खान पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने बिना देर किए मृतक के शव और दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है और उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, अस्पताल में भर्ती दोनों घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
Also Read : झारखंड में बदलता मौसम : अगले तीन दिन बारिश और आंधी का अलर्ट

