झारखंड में बदलता मौसम : अगले तीन दिन बारिश और आंधी का अलर्ट

Ranchi : झारखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है और फिलहाल यह सिलसिला जारी रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी शुक्रवार को राज्य में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, जबकि मौसम सामान्य रूप से शुष्क बना रहेगा।

हालांकि, 4 अप्रैल (शनिवार) से 6 अप्रैल (सोमवार) तक राज्य में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कई जिलों में गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। जिन जिलों में असर देखने को मिल सकता है, उनमें पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा और धनबाद शामिल हैं।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और कुछ जगहों पर वज्रपात (बिजली गिरने) की भी आशंका है।

अप्रैल में बढ़ सकती है गर्मी, टूट सकता है रिकॉर्ड

मौसम विभाग के मुताबिक, इस महीने मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। पिछले 10 वर्षों में अप्रैल 2016 में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस साल टूट सकता है। माह के पहले सप्ताह में बारिश के कारण लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन दूसरे और तीसरे सप्ताह से तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी। महीने के अंत तक हीट वेव (लू) चलने की भी संभावना जताई गई है। यदि जमीन में पर्याप्त नमी नहीं रही, तो उमस और गर्मी दोनों बढ़ सकती हैं।

तापमान और बारिश का हाल

पिछले 24 घंटों में राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई। रामगढ़ में सबसे अधिक 5.0 मिमी बारिश हुई। वहीं, सरायकेला में अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे ज्यादा रहा। दूसरी ओर, गुमला में न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सबसे कम रहा।

Hot this week

ताला तोड़कर लाखों की चोरी का खुलासा, CCTV से पकड़े गए दो शातिर चोर

Ranchi : राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में...

रांची के हटानिया तालाब में डूबने से युवक की मौत

Ranchi : रांची के हटानिया तालाब में शुक्रवार को...

Topics

ताला तोड़कर लाखों की चोरी का खुलासा, CCTV से पकड़े गए दो शातिर चोर

Ranchi : राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में...

रांची के हटानिया तालाब में डूबने से युवक की मौत

Ranchi : रांची के हटानिया तालाब में शुक्रवार को...

माओवादी नेता ‘किशन दा’ का निधन, जेल में ली आखिरी सांस

Ranchi : प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) के शीर्ष...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img