रांची के हटानिया तालाब में डूबने से युवक की मौत

Ranchi : रांची के हटानिया तालाब में शुक्रवार को एक दुखद घटना हुई, जिसमें एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान रातु के चटकपुर निवासी राकेश वर्मा के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, राकेश वर्मा तालाब में श्राद्ध करने के लिए आए थे। इसी दौरान वह तालाब में तैरने लगे और गहरे पानी में चले गए। उन्हें डूबते देख स्थानीय लोग और परिजन तुरंत उनकी मदद के लिए पहुंचे, लेकिन सभी प्रयास असफल रहे और राकेश की मौत हो गई।

सूचना मिलते ही कोतवाली थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस और NDRF की टीम ने तालाब में राकेश के शव की तलाश जारी कर दी है। पुलिस ने मृतक के परिवार को सूचित कर मामले की आगे की जांच कर रही है।

Hot this week

ताला तोड़कर लाखों की चोरी का खुलासा, CCTV से पकड़े गए दो शातिर चोर

Ranchi : राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में...

Topics

ताला तोड़कर लाखों की चोरी का खुलासा, CCTV से पकड़े गए दो शातिर चोर

Ranchi : राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में...

माओवादी नेता ‘किशन दा’ का निधन, जेल में ली आखिरी सांस

Ranchi : प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) के शीर्ष...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img