Dadra Nagar Haveli Blast : केंद्र शासित प्रदेश दादरा नगर हवेली के दादरा क्षेत्र में Industrial Nitrogen gas cylinder में हुए जोरदार विस्फोट से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार धमाका इतना तेज था कि पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और Police टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। आसपास के लोगों में इस हादसे के बाद दहशत का माहौल है।
दादरा नगर हवेली के कलेक्टर ने 4 लोगों की मौत की पुष्टि की है। हालांकि, विस्फोट के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। मामले की जांच जारी है।
हादसे की जांच के लिए वलसाड से फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को बुलाया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही विस्फोट की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी।

