साहिबगंज में चलती हाइवा में लगी आग, चालक-खलासी ने कूदकर बचाई जान

Sahibganj : साहिबगंज जिले के बोरियो थाना क्षेत्र में आज यानी रविवार सुबह एक चलती हाइवा में अचानक आग लग गई। घटना बोरियो-तीनपहाड़ मुख्य मार्ग पर डुमरिया गांव के पास हुई। हादसे में चालक और खलासी ने समय रहते गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचा ली। मिली जानकारी के अनुसार बीआर 10जीबी 7652 नंबर की हाइवा स्टोन चिप्स लोड कर बोरियो की ओर जा रही थी। इसी दौरान अचानक गाड़ी के केबिन में आग लग गई। आग लगते ही चालक चंदन मंडल और खलासी तुरंत वाहन से बाहर निकल गए, जिसके बाद हाइवा धू-धू कर जलने लगी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही देर में पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया और हाइवा जलकर राख हो गई। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

घटना के कारण बोरियो-तीनपहाड़ मुख्य सड़क पर करीब डेढ़ घंटे तक आवागमन बाधित रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। आग बुझने के बाद पुलिस ने जली हुई गाड़ी को सड़क से हटाया और यातायात को सामान्य कराया। वहीं, दमकल की टीम के देर से पहुंचने को लेकर स्थानीय लोगों ने नाराजगी भी जताई।

Hot this week

Topics

गिरिडीह में बस और बाइक की टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल

Giridih Road Accident: बगोदर-सरिया मुख्य मार्ग पर अंबाडीह मोड़...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img