Ranchi Snake Rescue : राजधानी रांची के अति-सुरक्षित माने जाने वाले SSP आवास परिसर के पास एक ऊंचे पेड़ पर विशालकाय सांप (Giant Snake) देखे जाने से इलाके में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया। सांप की लंबाई देखकर वहां मौजूद लोग सहम गए।
घटना की जानकारी मिलते ही Forest Department ने तुरंत कार्रवाई की। डीएफओ श्रीकांत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अनुभवी स्नेक कैचर रमेश कुमार महतो को मौके पर भेजा। सूचना मिलते ही वे अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
रेस्क्यू टीम ने सावधानीपूर्वक पेड़ की ऊंचाई से सांप को सुरक्षित नीचे उतारा। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।
रेस्क्यू के बाद स्नेक कैचर रमेश महतो ने बताया कि यह ‘रैट स्नेक’ है, जिसे स्थानीय भाषा में धामन कहा जाता है। उन्होंने बताया कि यह सांप विषहीन होता है और इंसानों के लिए खतरनाक नहीं होता।

