झारखंड में मौसम का यू-टर्न, बारिश और ओले का अलर्ट

Ranchi : झारखंड में अगले चार दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 6 से 9 अप्रैल के बीच राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना बनी रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान राज्य के मध्य, दक्षिणी और उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में भी बादल छाए रहने और बीच-बीच में बारिश के आसार हैं।

ओलावृष्टि और तेज हवा का अलर्ट

6 अप्रैल को राज्य के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। वहीं 7 और 8 अप्रैल को भी कई जगहों पर ओले गिरने की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। विभाग ने लोगों को वज्रपात के दौरान खुले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी है।

तापमान में आएगी गिरावट

बारिश और बादल छाए रहने के कारण अगले दो दिनों में तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। रांची में अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री और न्यूनतम 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

कहां कितना तापमान दर्ज

रविवार को डालटनगंज राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बोकारो में 36.1 और देवघर में 35.9 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। रांची का तापमान सामान्य से कम दर्ज हुआ।

कुछ जिलों में हल्की बारिश

रामगढ़ में सबसे ज्यादा 5 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा जमशेदपुर, खूंटी, लातेहार और सरायकेला में भी हल्की बूंदाबांदी हुई।

10 अप्रैल के बाद मौसम होगा साफ

मौसम विभाग के अनुसार 10 अप्रैल के बाद धीरे-धीरे मौसम साफ होने लगेगा और तापमान में फिर से बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

Hot this week

Topics

नगर निगम की पहली बैठक में पेयजल संकट प्रमुख मुद्दा बना

Drinking water crisis: नगर निगम के नवनिर्वाचित Mayor, Deputy...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img