सगाई के जश्न में खूनी विवाद : छोटे भाई ने बड़े भाई की टांगी से की हत्या, आरोपी फरार

Palamu : पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के ठेकही अंदाग गांव में आपसी विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की टांगी से काटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश में छापेमारी जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक पिंटू भुईयां चार भाइयों में से एक था। परिवार में सबसे बड़े भाई के बेटे की सगाई का कार्यक्रम चल रहा था, जिसमें सभी भाई एकत्र हुए थे। इस दौरान शराब पीने के बाद पिंटू भुईयां और उसके छोटे भाई सीटू भुईयां के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि सीटू ने टांगी से पिंटू पर हमला कर दिया।

घटना के बाद घायल पिंटू को परिजन इलाज के लिए पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां से उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज और अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जाता है कि घटना के बाद परिजन अस्पताल से शव लेकर गांव चले गए और अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पांकी थानेदार राजेश रंजन ने मीडिया को बताया कि शराब के नशे में हुए विवाद के कारण यह घटना हुई है। आरोपी छोटा भाई फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। दोनों भाई बाहर ईंट भट्ठे में काम करते थे।

Hot this week

Topics

नगर निगम की पहली बैठक में पेयजल संकट प्रमुख मुद्दा बना

Drinking water crisis: नगर निगम के नवनिर्वाचित Mayor, Deputy...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img