BJP Leader’s Supporters Assaulted: रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र के पीलू गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट का एक Video Social Media पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सड़क किनारे अफरा-तफरी का माहौल और लोगों को इधर-उधर भागते हुए देखा जा सकता है।
BJP समर्थकों की पिटाई का दावा
वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि ग्रामीणों ने BJP नेता के समर्थकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा है। हालांकि इस दावे की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
जमीन विवाद बना झड़प की वजह
स्थानीय लोगों के अनुसार गांव में जमीन को लेकर पहले से ही विवाद चल रहा था। अवैध कब्जे के आरोप को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया, जो अचानक झड़प में बदल गया।
पुलिस कर रही मामले की जांच
घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। फिलहाल पूरे मामले की सत्यता पता लगाने के लिए जांच जारी है।

