मतदान से पहले देवघर पहुंचे सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, सत्संग आश्रम और बाबा बैद्यनाथ मंदिर में की पूजा

News Wrap : असम विधानसभा चुनाव 2026 के अंतिम चरण के मतदान से पहले चुनाव प्रचार का शोर थम गया है। इसी बीच असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा बुधवार को अचानक देवघर पहुंचे। उनके इस दौरे को धार्मिक आस्था के साथ-साथ राजनीतिक संकेत के रूप में भी देखा जा रहा है।

देवघर हवाईअड्डे पर पहुंचने के बाद सीएम सीधे सत्संग आश्रम गए। यहां उन्होंने प्रधानाचार्य अर्कद्युत चक्रवर्ती (बुबाई दा) से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। सरमा पहले से ही इस आश्रम से जुड़े रहे हैं और समय-समय पर यहां आते रहते हैं। उन्होंने आश्रम में कुछ समय बिताया और व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।

इसके बाद उनका कार्यक्रम बाबा बैद्यनाथ मंदिर जाने का है, जो द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यहां वे विशेष पूजा-अर्चना कर असम की खुशहाली और चुनाव में जीत की कामना करेंगे।

Also Read : भारत का पहला रिएक्शन: US-ईरान सीजफायर का स्वागत, कहा — “उम्मीद है पश्चिम एशिया में लंबी शांति कायम होगी”

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img