U20 National Wrestling Championship 2026: U-20 जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता 2026 में भाग लेने के लिए झारखंड की महिला कुश्ती टीम (Women’s Wrestling team) बुधवार को रांची से दुर्ग (छत्तीसगढ़) के लिए रवाना हो गई। यह प्रतियोगिता 10 से 12 अप्रैल तक भिलाई (दुर्ग) में आयोजित होगी, जिसमें देशभर के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
इस प्रतियोगिता में झारखंड की 14 सदस्यीय टीम भाग ले रही है। इसमें 10 महिला पहलवान और 4 प्रशिक्षक शामिल हैं। टीम के रवाना होने से पहले खिलाड़ियों को खेल विभाग की ओर से ट्रैक सूट और खेल किट देकर सम्मानित किया गया।
टीम में शामिल खिलाड़ी
झारखंड टीम में पूनम उरांव (50 किग्रा), रिया कुमारी (53 किग्रा), नेहा उरांव (55 किग्रा), स्नेहा कुमारी (57 किग्रा), सिमरन बिलचन मिंज (59 किग्रा), कुमकुम कुमारी नायक (62 किग्रा), अनन्या डे (65 किग्रा), वैष्णवी ठाकुर (68 किग्रा), सांझ कुमारी (72 किग्रा) और सुष्मिता कुमारी (76 किग्रा) शामिल हैं।
प्रशिक्षक भी साथ गए
टीम के साथ प्रशिक्षक के रूप में रिंपा कुमारी, चंचला कुमारी, मृत्युंजय नाथ चौधरी और सुशांत सौरव भी गए हैं।
रवाना होने से पहले झारखंड राज्य कुश्ती संघ (Jharkhand State Wrestling Association) के पदाधिकारियों और खेल विभाग के अधिकारियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि टीम प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करेगी।

