Telangana High Court : कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने अपने खिलाफ दर्ज मामले में गिरफ्तारी से राहत पाने के लिए तेलंगाना हाईकोर्ट (Telangana High Court) में याचिका दायर की है। उन्होंने अदालत से अंतरिम सुरक्षा और Transit अग्रिम जमानत की मांग की है।
दरअसल, असम पुलिस ने पवन खेड़ा के खिलाफ मानहानि, जालसाजी और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज किया है। इससे पहले खेड़ा गुवाहाटी High Court में भी अग्रिम जमानत के लिए याचिका दाखिल कर चुके हैं। उन्हें आशंका है कि रास्ते में ही गिरफ्तारी हो सकती है, इसलिए उन्होंने तेलंगाना हाईकोर्ट का रुख किया है।
आरोपों से शुरू हुआ विवाद
यह मामला तब चर्चा में आया, जब पवन खेड़ा ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुयान शर्मा पर कई गंभीर आरोप लगाए। खेड़ा ने दावा किया कि उनके पास कई देशों के पासपोर्ट हैं और विदेशों में बड़ी संपत्ति है।
इन आरोपों को मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी ने पूरी तरह खारिज कर दिया। इसके बाद रिनिकी भुयान शर्मा ने पवन खेड़ा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर असम पुलिस ने मामला दर्ज किया।
पुलिस की कार्रवाई और सियासी बयानबाजी
मामले में असम Police ने दिल्ली स्थित खेड़ा के आवास पर भी छापेमारी की, हालांकि वे वहां मौजूद नहीं मिले। इस बीच मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि खेड़ा हैदराबाद में हैं, हालांकि उनकी सही लोकेशन स्पष्ट नहीं है।
वहीं पवन खेड़ा ने एक Video जारी कर आरोपों को दोहराया और कहा कि वह डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने खुद को राहुल गांधी का सिपाही बताते हुए कहा कि सवाल पूछना उनका अधिकार है।
खेड़ा ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस उन्हें डराने की कोशिश कर रही है और जहां-जहां उनके होने की सूचना मिलती है, वहां पुलिस भेजी जा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आरोपों पर जवाब देने की मांग की।
कांग्रेस का बयान
कांग्रेस ने कहा कि खेड़ा का Video किसी अज्ञात स्थान से रिकॉर्ड किया गया है। पार्टी ने इसे राजनीतिक दबाव बनाने की कोशिश बताया।

