रांची के बुंडू में दो शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Ranchi : राजधानी रांची से सटे बुंडू थाना क्षेत्र के मांझीटोली स्थित पगला बाबा परिसर में सोमवार को एक युवक और युवती का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर बुंडू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स अस्पताल भेज दिया है।

रिश्ते में जीजा-साली थे दोनों

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक युवक और युवती आपस में जीजा-साली बताए जा रहे हैं। उनकी पहचान खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र निवासी अर्जुन पाहान और बुंडू के नीउरी गांव की आरती कुमारी के रूप में हुई है।

सगाई के अगले दिन मिली लाश

मिली जानकारी के अनुसार युवती की रविवार को ही सगाई हुई थी। सगाई के बाद वह अपने जीजा के साथ घर से निकली थी, लेकिन अगले ही दिन दोनों के शव पेड़ से लटके मिले। इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं और परिजन व स्थानीय लोग स्तब्ध हैं।

हत्या या आत्महत्या, जांच जारी

मामले में हत्या या आत्महत्या को लेकर स्थिति साफ नहीं है। पुलिस दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है। वहीं, इलाके में प्रेम प्रसंग और ऑनर किलिंग की आशंका को लेकर भी चर्चा हो रही है। बुंडू थानेदार रामकुमार वर्मा ने मीडिया को बताया कि घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। परिजनों से भी जानकारी ली जा रही है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Hot this week

झारखंड में बढ़ी गर्मी, कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट

Ranchi : झारखंड में अब तेज गर्मी और हीटवेव...

साहिबगंज में JPSC परीक्षा से पहले होटलों में छापेमारी

Sahibganj : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षा...

बंगाल चुनाव से पहले 7 लाख नए वोटर जुड़े, अब 6.82 करोड़ लोग डालेंगे वोट

West Bengal Elections: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से...

Topics

झारखंड में बढ़ी गर्मी, कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट

Ranchi : झारखंड में अब तेज गर्मी और हीटवेव...

साहिबगंज में JPSC परीक्षा से पहले होटलों में छापेमारी

Sahibganj : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img