Mumbai : शरद पवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर उनकी नियमित स्वास्थ्य जांच कर रहे हैं और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। उनकी बेटी और राज्यसभा सांसद सुप्रिया सुले ने बताया कि दो दिन पहले पवार को जांच के लिए अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने एहतियात के तौर पर भर्ती करने का फैसला लिया। इसी वजह से उन्होंने मंगलवार का बारामती दौरा रद्द कर दिया है।
पहले भी बिगड़ चुकी है तबीयत
पिछले महीने भी पवार की तबीयत खराब होने पर उन्हें पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया था। इससे पहले 28 फरवरी को भी उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया था। उस समय सीने में जकड़न और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत थी। इलाज के बाद 14 फरवरी को उन्हें छुट्टी दे दी गई थी।
डॉक्टरों ने बताया स्थिति स्थिर
डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और कोई गंभीर बात सामने नहीं आई है। सभी जरूरी जांच की जा रही है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की जानकारी दी जाएगी।
व्हीलचेयर पर ली थी राज्यसभा शपथ
हाल ही में शरद पवार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली थी। इस दौरान वे व्हीलचेयर पर पहुंचे थे और राज्यसभा अध्यक्ष सीपी राधाकृष्णन की मौजूदगी में शपथ ग्रहण किया था।

