गर्मी और शादी सीजन में यात्रियों को राहत, टाटानगर होकर चलेंगी समर स्पेशल ट्रेनें

Ranchi : गर्मी और शादी-विवाह के सीजन में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है। ओडिशा और छत्तीसगढ़ के अलग-अलग शहरों से चलने वाली ये विशेष ट्रेनें टाटानगर होकर गुजरेंगी, जिससे यात्रियों को सफर के लिए अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। रेलवे ने खड़गपुर-पुणे, रायपुर-खड़गपुर और दुर्ग-शालीमार जैसे प्रमुख रूटों पर अतिरिक्त फेरे बढ़ाए हैं। इन ट्रेनों के चलने से वेटिंग लिस्ट का दबाव कम होने की उम्मीद है और यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी। जरूरत के अनुसार आगे और स्पेशल ट्रेनें चलाने के संकेत भी दिए गए हैं।

इन ट्रेनों पर असर

वहीं, आद्रा डिवीजन में चल रहे विकास कार्यों के कारण कुछ ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ा है। टाटा-हटिया-टाटा एक्सप्रेस (18601/18602) और झारग्राम-पुरुलिया-झारग्राम एक्सप्रेस (68023/68024) 21 और 23 अप्रैल को रद्द रहेंगी। इसके अलावा टाटा-आसनसोल मेमू (68065/68055) को आद्रा में शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। वहीं, टाटा-हटिया एक्सप्रेस (18601) 22 और 25 अप्रैल को बदले मार्ग चांडिल-गंडाबिहार-मुरी होकर चलेगी।

Also Read : शरद पवार अस्पताल में भर्ती, स्वास्थ्य जांच के लिए डॉक्टरों की निगरानी में

Also Read : दमदम एयरपोर्ट से पकड़े गए गैंगस्टर के करीबी ने खोले राज, रंगदारी नेटवर्क का खुलासा

Also Read : रांची में ओरिएंट क्राफ्ट फैक्ट्री के बाहर महिला कर्मियों का प्रदर्शन, दो महीने से वेतन नहीं मिलने से नाराजगी

Hot this week

बुंडू में सड़क हादसा, महिला समेत दो लोग घायल

Bundu Road Accident : बुंडू थाना क्षेत्र के NH-33...

देवघर एम्स में बढ़ीं सुविधाएं, अब MSC मेडिकल की पढ़ाई भी शुरू होग

AIIMS Deoghar: झारखंड के देवघर स्थित AIIMS देवघर लगातार...

झारखंड में JTET-2026 के लिए आवेदन शुरू, 21 मई तक मौका

JTET 2026 : झारखंड में शिक्षक बनने की तैयारी...

Topics

बुंडू में सड़क हादसा, महिला समेत दो लोग घायल

Bundu Road Accident : बुंडू थाना क्षेत्र के NH-33...

झारखंड में JTET-2026 के लिए आवेदन शुरू, 21 मई तक मौका

JTET 2026 : झारखंड में शिक्षक बनने की तैयारी...

धनबाद के कतरास में आग का कहर, पूरा घर जलकर खाक

Dhanbad Fire News : धनबाद जिले के कतरास थाना...

ज्वेलरी दुकान में लूट की कोशिश नाकाम, दो आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार

Ramgarh Crime News: रजरप्पा थाना क्षेत्र के चितरपुर मोड़...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img