Ramgarh Crime News: रजरप्पा थाना क्षेत्र के चितरपुर मोड़ के पास मंगलवार को दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में Loot की कोशिश की गई। शिव शंकर ज्वेलरी को निशाना बनाकर करीब पांच अपराधी दुकान में घुसे और लूटपाट करने का प्रयास किया।
घटना के दौरान दुकानदार और आसपास के लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए दो आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने दोनों की पिटाई कर दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, तीन अन्य आरोपी सोने के जेवर लेकर मौके से फरार हो गए।
सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और हालात को काबू में किया। Police ने मौके से एक पिस्तौल भी बरामद की है। घायल दोनों आरोपियों को इलाज के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अस्पताल के Dr. Uday Srivastava के अनुसार, दोनों आरोपियों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। उनके सिर पर दो-दो जख्म हैं और शरीर पर भी चोट के निशान हैं। फिलहाल दोनों की हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं।
पुलिस घायलों से पूछताछ कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी (Raid) कर रही है। मामले की जांच जारी है।

