देवघर एम्स में बढ़ीं सुविधाएं, अब MSC मेडिकल की पढ़ाई भी शुरू होग

AIIMS Deoghar: झारखंड के देवघर स्थित AIIMS देवघर लगातार स्वास्थ्य सेवाओं और मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। यह संस्थान प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (PMSSY) के तहत स्थापित किया गया है और संताल परगना जैसे पिछड़े इलाके के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हो रहा है।

एम्स देवघर में OPD सेवा की शुरुआत सितंबर 2019 में हुई थी, जबकि आईपीडी सेवा वर्ष 2022 में शुरू की गई। वर्तमान में यहां 24 घंटे इमरजेंसी सेवा उपलब्ध है और रोजाना दो हजार से अधिक मरीज OPD में इलाज कराते हैं। अब तक यहां से 50 डॉक्टर भी देश को मिल चुके हैं।

संस्थान में मेडिकल शिक्षा का विस्तार करते हुए अब पहली बार एमएससी मेडिकल की पढ़ाई शुरू की जा रही है। यह कोर्स जुलाई सत्र से शुरू होगा। इसमें मेडिकल Microbiology, Anatomy, Physiology, Biochemistry और फार्माकोलॉजी जैसे पांच विषय शामिल होंगे। हर विषय में दो-दो सीटों पर नामांकन होगा।

फिलहाल MBBS में 125 सीटों पर पढ़ाई चल रही है, जबकि बीएससी नर्सिंग में 60 सीटें हैं। PHD में पहले 10 सीटें थीं, जिसे बढ़ाकर अब 22 कर दिया गया है। यहां दाखिला नीट परीक्षा के आधार पर होता है।

एम्स देवघर में सेंट्रल लैब की सुविधा भी शुरू हो चुकी है, जहां कैंसर, बायोप्सी, TB और Elisa test जैसे महत्वपूर्ण जांच किए जा रहे हैं। मरीजों को एक ही जगह सैंपल देने और रिपोर्ट प्राप्त करने की सुविधा मिल रही है।

OPD में General Medicine, Neurology, Orthopedics, Cardiology, स्त्री रोग, बाल रोग, त्वचा रोग और ईएनटी जैसे कई विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध हैं।

एम्स देवघर के कार्यकारी निदेशक डॉ. नितिन एम गांगने के अनुसार, SSC मेडिकल की पढ़ाई शुरू होने से संस्थान में उच्च शिक्षा के नए अवसर खुलेंगे और क्षेत्र के छात्रों को इसका लाभ मिलेगा।

Hot this week

बुंडू में सड़क हादसा, महिला समेत दो लोग घायल

Bundu Road Accident : बुंडू थाना क्षेत्र के NH-33...

झारखंड में JTET-2026 के लिए आवेदन शुरू, 21 मई तक मौका

JTET 2026 : झारखंड में शिक्षक बनने की तैयारी...

धनबाद के कतरास में आग का कहर, पूरा घर जलकर खाक

Dhanbad Fire News : धनबाद जिले के कतरास थाना...

Topics

बुंडू में सड़क हादसा, महिला समेत दो लोग घायल

Bundu Road Accident : बुंडू थाना क्षेत्र के NH-33...

झारखंड में JTET-2026 के लिए आवेदन शुरू, 21 मई तक मौका

JTET 2026 : झारखंड में शिक्षक बनने की तैयारी...

धनबाद के कतरास में आग का कहर, पूरा घर जलकर खाक

Dhanbad Fire News : धनबाद जिले के कतरास थाना...

ज्वेलरी दुकान में लूट की कोशिश नाकाम, दो आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार

Ramgarh Crime News: रजरप्पा थाना क्षेत्र के चितरपुर मोड़...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img