Bundu Road Accident : बुंडू थाना क्षेत्र के NH-33 स्थित Munda Colony के पास आज शाम एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक महिला और एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल बाइक सवार की पहचान बानाबुरू जाराडीह निवासी परमेश्वर मुंडा के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार Bike ने सड़क पार कर रही एक महिला को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि महिला बेतरहा रूप से जख्मी हो गई। वहीं बाइक चला रहा युवक भी गिरकर जख्मी हो गया।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर Bundu Police मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तुरंत इलाज के लिए Bundu Trauma Centre भेजा गया। वहां दोनों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

